Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी खेरवाल एफसी की टीम

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया पंचायत के जादुगोड़ा में शुक्रवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुर्मू ब्रदर्स डुमरिया और खेरवाल एफसी के बीच खेला गया. झारखंड फुटबॉल एकाडमी जादूगोड़ा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया. विजेता खेरवाल एफसी की टीम को 20 हजार और उप विजेता मुर्मू ब्रदर्स की टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार दिया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के और विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-money-holi-diwali-in-the-joy-of-victory-of-nda-candidate-sunita-chowdhary-in-raghunathpur/">चांडिल

: रघुनाथपुर में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत की खुशी में मनी होली-दीवाली

पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

तीसरे स्थान पर जूनियर स्पोर्ट्स क्लब जादुगोड़ा और चौथे स्थान पर एलएसी बड़ाघाट की टीम रहीं, इन्हें आठ-आठ हजार नकद पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. मौके पर ग्राम प्रधान सिंधु हांसदा, पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम, कमेटी के अध्यक्ष मुखिया हेंब्रम, कार्तिक सरदार, सचिव पदरो हेंब्रम, विक्राम हांसदा, नकुल महाकुड़, समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही