Search

 
 
 

डुमरिया : फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे विधायक, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल पंचायत अंतर्गत मंदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को हांड़दा और कोलाबाड़िया के बीच खेला गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी जीवन में सफलता पाई जा सकती है. विधायक ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने 60 से ज्यादा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narakas-organized-joint-hindi-technical-workshop/">जमशेदपुर

: नराकास ने की संयुक्त हिंदी तकनीकी कार्यशाला आयोजित

विजेता टीम को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

उन्होंने डुमरिया प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही. साथ ही सेरालडीह से मंदा, नरसिंहबहाल, बारुनिया होते हुए ओड़िशा सीमा तक सड़क जल्द बनाए जाने की घोषणा की. फाइनल प्रतियोगिता में विजेता टीम हांड़दा एफसी को 20 हजार रुपए नकद और उपविजेता टीम कोलाबाड़िया को 16 हजार रुपए नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया. विधायक के साथ झामुमो के केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, भगत हांसदा आदि पहुंचे थे. जबकि आयोजन कमेटी आरएसएससी अध्यक्ष जगन्नाथ माझी, हिमालय टुडू, गौरांग टुडू, सुधीर कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही