Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : माध्यमिक विद्यालयों में 27 मई को होगा प्रबंध समिति का पुनर्गठन

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों की प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. समिति के माध्यम से विद्यालय विकास कोष का संचालन किया जायेगा. मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विधायक सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति में पदेन अध्यक्ष होंगे. प्रधानाध्यापक सचिव और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के सामान्य और अनुसूचित जनजाति के अभिभावक, विधायक प्रतिनिधि इसके सदस्य चुने जायेंगे. शनिवार 27 मई को हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापक, अभिभावक और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहेंगे. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने डुमरिया प्रखंड अंतर्गत सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शनिवार प्रखंड कार्यालय सभागार में उपस्थित होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-nml/">जमशेदपुर

: एनएमएल में रक्तदान शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही