Search

डुमरिया : माता समिति ने बकाए मानदेय का भुगतान करने की मांग की

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के माता समिति संघ की ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक को बीईईओ के माध्यम से मानदेय भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष रानी मुर्मू ने बताया कि सात माह से बकाया मानदेय का भुगतान माता समिति को नहीं किया गया है. वर्ष 2023 में एक माह का भी मानदेय का भुगतान माता समिति के सदस्यों को नहीं मिला है. वर्ष 2022 का भी दो माह का मानदेय का भुगतान बाकी है. ज्ञापन में कहा गया है कि माता समिति को चार जून तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं मिलने पर माता समिति द्वारा मिड डे मील नहीं पकाया जायेगा. माता समिति ने चार जून तक मानदेय भुगतान की मांग की है. मौके पर संघ की अध्यक्ष रानी मुर्मू, जावना टुडू, मैदी सोरेन, सुगी मार्डी, दिगी टुडू, पोमा सोरेन, फुलमनी बास्के, पोमा हांसदा, बांगी हांसदा आदि उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-forest-department-gave-25-thousand-rupees-to-the-dependent-of-the-deceased-due-to-elephant-attack/">बहरागोड़ा

: हाथी के हमले से मृत के आश्रित को वन विभाग ने दिए 25 हजार रुपए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//