Search

 
 
 

डुमरिया : प्रखंड कार्यालय में मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को 2023 मैट्रिक व इंटर आर्ट्स टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से सभी स्कूलों के मैट्रिक और इंटर आर्ट्स के प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर को मैडल, बैग और पेन देकर सम्मानित किया गया. मैट्रिक के प्रखंड टॉपर मनीषा साव को विधायक द्वारा लैपटॉप उपलब्ध कराया गया. जिसे विधायक के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन, बीडीओ साधुचरण देवगम और अन्य अतिथियों के द्वारा मनीषा साव को प्रदान किया गया. मैट्रिक के द्वितीय मृण्मय साव और तृतीय टॉपर नवीन साव को एंड्रॉयड फोन देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-jaradanga-a-young-man-slit-the-throat-of-two-old-men-with-a-blade/">घाटशिला

: जाराडांगा में एक युवक ने ब्लेड से दो वृद्ध का गला काटा

निरंतर प्रयास से हो सकती है लक्ष्य की प्राप्ति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dumariya-samman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसकी मदद से निर्धन छात्र भी उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने उपस्थित टॉपर्स का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आत्मविश्वास और आवश्यक जानकारी होने पर आप किसी भी चुनौती से लड़कर अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं. कहा कि अगले वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस दौरान स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया. उप प्रमुख चैतन मुर्मू ने टॉपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय करें और लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास करें. निरंतर प्रयास से एकदिन लक्ष्य जरूर प्राप्त हो सकता है. इस मौके पर प्रमुख गंगामनी हांसदा, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात हांसदा, जयपाल सिंह मुर्मू, लखन मार्डी, सुरज महतो समेत शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही