Search

 
 
 

Dumaria : विधायक ने किया साइकिल व परिसंपत्तियों का वितरण

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. बच्चों के मुंह जुठ्ठी व धातृ महिलाओं की गोदभराई रस्म में शामिल हुए. छात्र- छात्राओं को 20 साइकिल वितरित किये गये. इसके साथ-साथ महिला समूह को 15 लाख की लोन स्वीकृति, फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत बीस हजार, राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दस लाभार्थियों को दस हजार, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन अंतर्गत दो लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 2 जॉब कार्ड, 2 नाडेप निर्माण, 2 मिश्रित बागवानी, पशुधन विकास योजना अंतर्गत 7 यूनिट बत्तख चूजे वितरित किये गये. मुख्यमंत्री आमंत्रण कप में शामिल खिलाड़ियों को जर्सी सेट भी दिया गया. इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू, सीओ चंचला कुमारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-statue-of-sido-kanhu-and-yadunath-baske-unveiled-on-june-30/">Ghatshila

: सिदो कान्हू व यदुनाथ बास्के की प्रतिमा अनावरण 30 जून को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही