Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, समाधान कराने का दिया भरोसा

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन ने शनिवार को बांकिशोल पंचायत के डिबूडीह के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना. ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन से सड़क निर्माण के लिए मांग रखी. ग्रामीणों ने कहा कि खेती के लिए सिंचाई नाला निर्माण की आवश्यकता है. इसके साथ ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल मीनार निर्माण कार्य काफी धीमी गति से करने के बारे में भी बताया. ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की परेशानी लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने जल मीनार निर्माण में तेजी लाने के लिए आवश्यक प्रयास करने का अनुरोध किया. [caption id="attachment_596442" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Vidhayak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीण के साथ बैठक करते विधायक प्रतिनिधि व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-son-told-80-year-old-mother-a-witch-broke-her-hand/">कोडरमा

: बेटा ने ही 80 साल की मां को बताया डायन, तोड़ा हाथ

जल मीनार निर्माण में देरी की जानकारी विधायक को दी जाएगी

विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन ने ग्रामीणों से कहा कि विधायक संजीव सरदार से ग्रामीणों की समस्याओं को बताएंगे. विधायक के प्रयास से सड़क और सिंचाई नाला का निर्माण जल्द ही किया जाएगा. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल मीनार निर्माण में हो रही देरी के संबंध में भी विधायक को जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर डिबुडीह ग्राम प्रधान गोपाल मुर्मू, पंसस हरकुलस तिउ, सुदर्शन मुर्मू, गोवर्धन मुर्मू, दशरथ मुर्मू, सरकार किस्कू, काजमोहन सिंह सरदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही