Search

 
 
 

Dumaria: विधायक संजीव ने अनाथ बच्चों को दिया राशन

 
Dumaria(Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा गांव के पांच अनाथ बच्चों को विधायक संजीव सरदार ने 50 किलोग्राम अनाज, पांच कंबल और पांच बेडशीट प्रदान किया. विधायक संजीव सरदार ने पांच अनाथ बच्चों को गोद लेकर भरण पोषण और पढ़ाई का जिम्मा लिया है. विदित हो कि धोलाबेड़ा के थोड़ो बोयपाई (15), सोमवारी बोयपाई (11), गुमदी बोरपाई (06), लाडु बोयपाई (08), सोना बोयपाई (03) के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है. इसे भी पढ़ें :  दुर्गा">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-flag-march-regarding-durga-puja/">दुर्गा

पूजा को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बड़ा भाई थोड़ो बोयपाई के कंधे पर चारों भाई बहनों के भरण पोषण की जिम्मेदारी है. विगत दिनों दौरे के क्रम में विधायक संजीव सरदार को इस संबंध में जानकारी हुई. इसके बाद विधायक ने इन सभी बच्चों को गोद लेते हुए भरण पोषण का जिम्मा लिया. गुरुवार को विधायक द्वारा प्रदान सामग्री प्रदान करने के मौके पर झामुमो कार्यकर्ता चैतन मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, काजमान सिंह सरदार, जन्मेजय पूर्ति, दारा सिंह सरदार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  गोविंदपुर">https://lagatar.in/govindpur-mukesh-dasondhi-was-honored-the-scientist-is-in-israel/">गोविंदपुर

: मुकेश दसौंधी को किया गया सम्मानित, इजराइल में हैं वैज्ञानिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही