Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : पांडुसाई में एक साल से जल मीनार का मोटर खराब

Dumria ( Sanat kr pani) : पूर्वी सिंहभूम के अति पिछड़े प्रखंड डुमरिया अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के पांडुसाई में सोलर चालित जल मीनार का मोटर और पैनल बोर्ड एक वर्ष से भी अधिक समय से खराब है. ग्रामीण कुंआ का पानी पीने को विवश हैं. पीएचइडी विभाग को ग्रामीणों ने इस जल मीनार के खराब होने की सूचना दी. विभाग के लोगों द्वारा इसके पैनल बॉक्स और मोटर को खोलकर ले जाया गया है. लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद पीएचइडी विभाग के कर्मचारी इस गांव में लौटकर नहीं आये और ना ही मोटर चालू हो पाया. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/tamil-superstar-vishal-krishna-reddy-narrowly-escapes-as-truck-rams-into-film-set/">फिल्म

के सेट पर घुसा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी
ग्रामीणों ने इस जल मीनार को चालू करने की मांग पीएचइडी विभाग के अधिकारियों से की है. ग्राम प्रधान सीतानाथ नायक, सुधीर नायक, वनबिहारी नायक, खगेंद्र नायक, अनिल नायक, हिमांशु राणा आदि ने बताया कि इस जल मीनार का उपयोग गांव के 80 से अधिक परिवार करते थे. प्रयाप्त मात्रा में पानी निकलता था. विभाग के लोगों द्वारा इस जल मीनार के मोटर की मरम्मती करने में रुचि नहीं ली जा रहा है. ग्रामीण इसकी शिकायत विधायक संजीव सरदार से भी की है. पीएचडी विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर सुनील दत्त ने बताया की जल मीनार के मोटर और पैनल बोर्ड इतने दिनों तक क्यों नहीं बना है, इसकी जानकारी लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही