Search

 
 
 

डुमरिया : दो दिनों की बारिश के बाद धान के बीज हुए अंकुरित

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड में दो दिन लगातार बारिश हुई. बारिश आने के पहले कई किसानों ने अपने खेतों में धान के बीज की बुवाई की थी. बारिश होने के बाद धान के बीज अंकुरित होने लगे हैं. इससे किसानों में खुशी है. इस क्षेत्र के किसान भुदेव चंद्र मार्डी के मुताबिक रथ यात्रा शुरू होने तक धान की बुवाई करनी सबसे अच्छी मानी जाती है. इसे भी पढ़ें : ‘गजनी’">https://lagatar.in/ghajini-actress-asin-broke-silence-on-divorce-with-husband-told-the-news-of-divorce-as-a-rumor/">‘गजनी’

एक्ट्रेस असिन ने पति संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों को बताया अफवाह
हालांकि इसके बाद भी कई किसान बुवाई करते हैं. किसानों के मुताबिक धान बीज अंकुरित होने के लिए इस वर्ष आवश्यकता के अनुसार बारिश हो रही है. धान अंकुरित होने के 20 - 30 दिनों में रोपाई शुरू हो जाती है. डुमरिया क्षेत्र पूरी तरह से कृषि कार्य पर निर्भर करता है. इस मौसम में अधिकतर किसान धान की खेती करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही