Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : पंचायत समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षा

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख गंगामुनी हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में प्रखंड स्तरीय योजनाओं की समीक्षा की गई. बैंक अधिकारियों से केवाईसी अपडेट के संबंध में जानकारी ली गई. बीओआई डुमरिया के शाखा प्रबंधक आकाश सिन्हा ने बताया कि बैंक खाता और आधार कार्ड में नाम में भिन्नता होने के कारण केवाईसी अपडेट का काम बाधित हो रहा है. प्रमुख गंगामुनी हांसदा ने वन विभाग के प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर से वन क्षेत्र के बचाव के लगातार मुस्तैद रहने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-child-removed-from-residential-school-two-days-after-enrollment/">घाटशिला

: आवासीय विद्यालय से नामांकन के दो दिन बाद बच्चे को निकाला

सभी न अपनी-अपनी बातों को रखा

कुमड़ाशोल की पंचायत समिति सदस्य रेनुबाला महापात्र ने उन पर पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किये गये 107 धारा पर आपत्ति जताई. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते ग्रामीणों के विवाद को सुलझाने के लिए वो गई थी और पुलिस न उनपर मामला दर्ज कर दिया ओ गलत है. अगर ऐसा रहा तो काम करना मुश्किल हो आयेगा. बैठक में पंसस रेनुबाला महापात्र, पोमा मार्डी, जावना किस्कू, सलमा मार्डी, थाना प्रभारी संजीवन उरांव, प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर समेत कृषि विभाग, बैंक कर्मी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही