Search

 
 
 

डुमरिया : होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया थाना परिसर में सोमवार को होली के मद्देनजर मुसाबनी सर्किल के निरीक्षक मनोज कुमार मल्लिक के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस निरीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जो रंग और गुलाल लगाना चाहते हैं, उनके साथ ही होली खेलें, किसी को भी जोर जबरदस्ती रंग नहीं लगाया जाये. उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित रखने की अपील की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjps-holi-milan-ceremony-will-be-held-on-march-6-at-palna-dam/">चांडिल

: पालना डैम में छह मार्च को होगा भाजपा का होली मिलन समारोह
मौके पर एसआई नवीन कुमार, प्रमुख गंगामुनी हांसदा, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, मुखिया मेघराय टुडू, मालती मुर्मू, तपन कुमार मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, पंसस रेनुबाला महापात्र, डुमरिया ग्राम प्रधान महेंद्र गिरी, अवनी कुमार साव, शेख बेलालुद्दिन, लालबिहारी भकत, देवानंद दास, नुरुल हक, गौरी शंकर दास, लखन मार्डी, सुरेश साव, गुनाधर साव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही