Search

 
 
 

डुमरिया : जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने श्रमदान से की सड़क की मरम्मत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के पुनासीबाद टोला पारोमबाद और कांटाशोल पंचायत अंतर्गत मनोहरपुर में ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर गांव की जर्जर सड़क को मरम्मत कर चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने बैलगाड़ी से लाकर नदी किनारे के पत्थरों को सड़क पर बने गड्ढों में बिछाया. इसके बाद मुरम और मिट्टी डालकर सड़क को समतल कर दिया. मुख्य सड़क से टोला की ओर जानेवाली लगभग आधा किलोमीटर सड़क की मरम्मत ग्रामीणों द्वारा की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण मनरेगा योजना से किया गया था. लेकिन अब देखरेख के अभाव में उक्त सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. [caption id="attachment_636957" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dumariya-road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैल गाड़ी से पत्थर लकर आते ग्रामीण[/caption] इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-district-councilor-reached-in-support-of-non-cooperation-movement/">मुसाबनी

: असहयोग आंदोलन के समर्थन में पंहुचीं जिला पार्षद

ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप में घंटों पसीना बहाया

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन सड़क नहीं बनायी गयी. कहीं से पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया. दोनों गांव के दर्जनों पुरुष और महिलाओं ने चिलचिलाती धूप में घंटों पसीना बहाया. इस मौके पर ग्राम प्रधान राम किस्कू, बैद्यनाथ मार्डी, विरेश हेंब्रम, शांखो बास्के, दुबराज टुडू, बुढ़ान टुडू, साकला मार्डी, पुनता मार्गी, गौरी बास्के, चंपा मार्डी, कारमी हेंब्रम, माया टुडू समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इस संबंध में बीडीओ साधुचरण देवगम द्वारा फोन रिसीव नहीं किये जाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही