Search

 
 
 

Dumaria : निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम में घटिया क्वालिटी की खुली पोल

 
लागत 11 करोड़, निर्माण के दौरान ही छज्जा गिरा डुमरिया के भालुकपतड़ा में 30 बेड का बन रहा अस्पताल उपायुक्त से मामले की जांच के लिए कहेंगे : सांसद
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के भालुकपतड़ा में 11 करोड़ की लागत से 30 बेड का अस्पताल भवन निर्माण किया जा रहा है. निर्माण के साथ ही घटिया क्वालिटी की पोल भी खुल रही है. मंगलवार को भवन के दूसरे तल्ला का छज्जा बिना आंधी पानी के टूटकर गिर गया. नीचे काम कर रहे मजदूर इस घटना में बाल-बाल बचे. इस संबंध में कार्यस्थल मुंशी ने बताया कि सेंट्रिक की क्लीप खुल जाने के कारण छज्जा टूट गया. लगभग 50 फीट लंबाई और 5 फीट चौड़ा छज्जा पूरी तरह से टूटकर गिर गया है. जिसे आगे से तिरपाल देकर ढंक दिया गया है. छज्जा गिरने को गंभीर बताते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि उपायुक्त से इस मामले की जांच के लिए कहेंगे. निर्माण के साथ ही छज्जा टूट जाना घोर अनियमितता को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-durga-puja-committees-will-have-to-install-cctv-cameras-in-the-pandals/">Chakradharpur

: दुर्गा पूजा समितियों को पंडाल में लगाना होगा सीसीटीवी कैमरा

2023 में सांसद व विधायक ने किया था शिलान्यास

उल्लेखनीय है कि विगत 5 मार्च 2023 को सांसद बिद्युत बरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने इस अस्पताल भवन का शिलान्यास स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के उपस्थिति में किया था. अब जब निर्माण के समय ही टूट होने लगे तो आगे भगवान के भरोसे ही रहना पड़ेगा. आगे किसी भी दुर्घटना की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. बताया गया है कि इससे पहले ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का शिकायत की थी. क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी घटिया निर्माण की शिकायत प्रखंड के पदाधिकारियों से की थी. उन्हें बताया गया था कि निर्माण कार्य में बिना ग्रेड के सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है. स्थानीय पंसस रेणुवाला महापात्र ने कहा कि निर्माण कार्य के आरंभ से ही संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तरीय है. इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से कई बार की जा चुकी है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-tribute-paid-to-shrimay-mandal-student-of-st-xaviers-english-medium/">Chakradharpur

: संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम में छात्र श्रीमय मंडल को दी श्रद्धांजलि

कम मजदूरी देने की भी शिकायत

दूसरी तरफ निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही संवेदक पर मजदूरों को कम मजदूरी भुगतान का आरोप लगाया था. जिसकी शिकायत विधायक से की गई थी. निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनियमितता से ग्रामीण परेशान हैं. विदित हो कि वर्तमान समय में डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है. पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इस अस्पताल भवन निर्माण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसी जगह शिफ्ट किया जाना है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-vinay-and-amar-are-involved-in-iron-ore-smuggling-from-railway-siding/">Kiriburu

: रेलवे साइडिंग से लौह अयस्क तस्करी में शामिल हैं विनय और अमर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही