Search

 
 
 

डुमरिया : झामुमो की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली पंचायत अंतर्गत बड़ाअस्ती में शनिवार को झामुमो की बैठक पंचायत अध्यक्ष संजय किस्कू के अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. पोटका विधानसभा के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 320 से 326 के कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के डुमरिया प्रखंड समिति के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन और जिला सदस्य भगत हांसदा मौजूद थे. इसमें लोप्सा टुडू, सिमाल टुडू, जेम्स कर्मकार, नयन मुर्मू, विष्णुपद सरदार, काजमान सिंह सरदार, सकिला मार्डी, दुबराज मार्डी, हरिपद किस्कू, घासीराम टुडू, मेघराय बास्के, जुझार सोरेन, रमेश मार्डी, प्रधान टुडू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-theft-of-high-tension-wire-near-pakuria/">चाकुलिया

: पाकुड़िया के पास हाई टेंशन तार की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही