Search

 
 
 

Dumaria : प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की शिक्षिका का सड़क दुर्घटना में निधन

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल डुमरिया की सहायक शिक्षिका शिप्रा स्नेहा महतो की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सहायक शिक्षिका शिप्रा स्नेहा महतो प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए रांची जेसीईआरटी जा रही थी. रांची स्थित अपने आवास से उनके पति स्कूटी से उन्हें ट्रेनिंग सेंटर पहुचाने जा रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में ठोकर मार दी. शिक्षिका के सिर में गंभीर चोट आई. इसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. उनके पति भी इस दुर्घटना में घायल हैं. सहायक शिक्षिका शिप्रा स्नेहा महतो के आकस्मिक निधन से विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सीमा मल्लिक ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-fc-has-announced-the-decision-of-srikutan-vs-signed-a-contract-with-for-three-seasons/">Jamshedpur

: जमशेदपुर एफसी ने श्रीकुटन वीएस के साथ तीन सीजन के लिए किया करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही