Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्रमिक महिला समूह की अनुज्ञप्ति रद्द

Dumaria (Sanat Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के चायडिहा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्रमिक महिला समूह की लाइसेंस रद्द कर दी गयी है. इस समूह की अध्यक्ष बासी किस्कू और कोषाध्यक्ष उर्मिला साव के आपसी विवाद के कारण दुकान में आवंटित राशन कार्डधारियों को ससमय वितरण नहीं किये जाने के मामले में लाइसेंस रद्द कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें :सिद्धार्थ-कियारा">https://lagatar.in/siddharth-kiara-did-grand-reception-party-in-mumbai-bollywood-celebs-attended-see-photo/">सिद्धार्थ-कियारा

ने मुंबई में किया ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

समिति ने खाद्यान्न वितरण में नहीं ली अभिरूचि

कार्डधारियों द्वारा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में खाद्यान्न वितरण नहीं किये जाने के संबंध में शिकायत की गयी थी. 20 जनवरी को श्रमिक महिला समूह के सभी सदस्यों के साथ बैठक की गयी थी. इसके बावजूद समिति द्वारा खाद्यान्न वितरण में अभिरूचि नहीं ली गयी. जिसके कारण कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण नहीं हो पा रहा था. डुमरिया के प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान द्वारा उक्त आलोक में इनकी लाइसेंस को निलंबित करते हुए सम्बद्ध कार्डधारियों को नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकानदार अशोक कुमार साव के साथ सम्बद्ध करने के लिए अनुशंसा की थी. जिस पर यह कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-will-continue-to-guide-the-youth-gyan-singh-doraiburu/">चाईबासा

: युवाओं को मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे : ज्ञानसिंह दोराईबुरु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही