Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बारिश ने दी गर्मी से राहत, आंधी से घर पर गिरा पेड़

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड में सोमवार शाम को आंधी के साथ जमकर बारिश हुई. बारिश होने से तापमान कम हो गया. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. आंधी चलने से क्षेत्र में कई पेड़ टूट गये. सेरालडीह में गुलिया मार्डी के घर पर ईमली का पेड़ गिर गया. जिससे गुलिया मार्डी के घर की छप्पर टूट गई. घर को भी क्षति पहुंची है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-trees-fell-at-many-places-in-the-area-due-to-strong-wind-traffic-disrupted/">चाईबासा

: तेज हवा से क्षेत्र में कई जगहों पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
इस दौरान घर में मौजूद रानी मार्डी और कारमी मार्डी को हल्की चोट लगी है. इसके अलावे निश्चिंतपुर में सड़क पर पेड़ की डाली गिर गई. जिसे ग्रामीणों ने काटकर हटाया. सेरालडीह और निश्चिंतपुर में डाली गिरने से एलटी लाइन का तार टूट गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही