Search

 
 
 

डुमरिया : प्रखंड कार्यालय परिसर में जन वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को जन वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बीडीओ साधुचरण देवगम और प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान की उपस्थिति में सभी दुकानदारों से बचे हुए कार्डधारियों के आधार सीडिंग के संबंध में जानकारी ली गई. सभी डीलरों से सबर जनजाति के लोगों का आधार सीडिंग नहीं होने का कारण पूछा गया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीलरों को संबोधित किया. डीएसओ ने कहा कि आधार सीडिंग नहीं होने के कारण सही राशन कार्डधारियों की पहचान नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-farewell-given-to-employee-leader-shashank-ganguly-employees-congratulated/">आदित्यपुर

: कर्मचारी नेता शशांक गांगुली को दी गई विदाई, कर्मचारियों ने किया अभिनंदन

जिन्हें राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं उनका निरस्त करें कार्ड

उन्होंने कहा कि बचे हुए कार्डधारियों के आधार सीडिंग का कार्य दो दिनों के अंदर पूरा करने का सख्त निर्देश डीलरों को दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि हरा राशनकार्ड वाले कार्डधारी अगर राशन का उठाव नहीं करते हैं तो उनके घर जाकर जांच करें. जिनको राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं है, वैसे कार्डधारियों का राशनकार्ड निरस्त करें. इस‌ मौके पर राशन डीलर बसंत मदिना, शेख बेलालुद्दिन, शेख सलाउद्दीन, तरनी सेन साव, ध्रुव कुमार साव, सुरेश जोंकों, अशोक कुमार साव, बिसु माझी, आशुतोष महाकुड़, कायरा तिउ, रामचंद्र हांसदा, सातरी तापे, हृदय टुडू, यशोमती महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही