Search

डुमरिया : सेरालडीह से मारांगसोंघा ओड़िशा सीमा तक सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के मुख्य सड़कों में एक सेरालडीह से मारांगसोंघा ओड़िशा सीमा तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. वर्ष 2010 में इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया गया था. निर्माण के बाद एकबार भी मरम्मत का कार्य नहीं किया गया. इस दौरान सरकार बदली, विधायक बदले लेकिन नहीं बदली तो वह है सकड़ की हालत. पहले एनडीए की सरकार थी. अब यूपीए की सरकार है. पहले मेनका सरदार विधायक थी उसके बाद संजीव सरदार विधायक बने. लेकिन सड़क की किस्मत अब तक नहीं बदली. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-arrived-to-investigate-the-firing-case-at-the-cloth-shop-in-kandra/">आदित्यपुर

: कांड्रा में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले की जांच करने पहुंचे एसपी

सड़क पर बन गए हैं अनगिनत गड्ढे

ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अपने गांव से प्रखंड मुख्यालय और अन्य कहीं जाने के लिए पक्की सड़कें मिलेंगी. रास्ते में ठोकर नहीं खाना पड़ेगा. लेकिन लोगों का सपना पूरा नहीं हो पाया है. सड़क पर अनगिनत गड्ढे बन गये हैं. नुकीले पत्थर निकल गए हैं. सेरालडीह, पुनासीबाद, पड़सा, मंदा, बारेडिह, नरसिंहबहाल, नुनिया और इसके बाद मारांगसोंघा लगभग 25 किलोमीटर सड़क बदहाल हो चुकी है. प्रत्येक वर्ष बरसात में सड़क छोटे-छोटे तालाबों में बदल जाती है. ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहते हैं. ग्रामीणों को उम्मीद है कि 2024 चुनाव से पहले इस सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-attended-the-meeting-of-the-management-committee-of-cami-hindi-high-school/">बहरागोड़ा

 : कैमी हिंदी हाई स्कूल के प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक

डीपीआर हो चुका है, जल्द मिलेगी स्वीकृति - विधायक

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे हैं. सड़क का डीपीआर तैयार है. केबिनेट में जाएगा. इसके बाद सड़क को प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी सड़क जर्जर हैं. सभी सड़कों की मरम्मत के लिए प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp