Search

 
 
 

डुमरिया : भागाबांदी से ओड़िशा बॉर्डर तक जल्द बनेगी सड़क, 10 जुलाई को होगा शिलान्यास

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी से ओड़िशा बॉर्डर तक 9.63 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 10 जुलाई सोमवार को किया जाएगा. इस सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 60 करोड़ की लागत से होगा. सड़क की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की जाएगी. झामुमो प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक संजीव सरदार ने पहल की थी, इसके बाद सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-precious-trees-are-being-cut-indiscriminately-in-badalgoda-forest-department-unaware/">डुमरिया

: बादलगोड़ा में धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं कीमती पेड़, वन विभाग बेखबर

लोगों को आवागमन में होगी सुविधा 

सड़क निर्माण हो जाने से भागाबांदी से भितरआमदा, फुलझरी होते हुए ओड़िशा के गोरुमहिषाणी तक आवागमन में सुविधा होगी. सड़क के निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए झामुमो प्रखंड कमेटी ने विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त किया है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात हांसदा, रामचंद्र हेंब्रम, तानों मार्डी, सरकार किस्कू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही