Search

 
 
 

डुमरिया : मछली पकड़ने के दौरान सबर दंपती डूबे, पत्नी का शव बरामद

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के पलाशबनी स्थित भुदरुगुटू टोला निवासी एक दंपती शनिवार को मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूब गए. मिली जानकारी के अनुसार बुधिया सबर (61) और उसकी पत्नी फूलमनी सबर (60) मछली पकड़ने के लिए शंख नदी में गए थे. इस दौरान दोनों नदी में डूब गए. सूचना मिलने पर कुछ लोगों की मदद से परिजनों ने फूलमनी सबर के शव को पानी निकाल लिया, परंतु काफी खोजबीन के बाद भी बुधिया सबर का कुछ पता नहीं चला. इस संबंध में बुधिया सबर के पुत्र सालखू सबर ने बताया कि उसके माता-पिता मछली पकड़ने के लिए रांगामाटिया शंख नदी में स्थित पुराने डैम में मछली पकड़ने के लिए गये थे. कुछ देर बाद उन्हें दोनों के पानी में डूब जाने की खबर मिली. डैम के पानी में उसकी मां फूलमनी सबर का शव पानी के ऊपर मिला. जबकि देर शाम तक पिता बुधिया सबर का कुछ पता नहीं चला था. उसके किसी गहरे पानी डूबकर पत्थर में फंसे होने की आंशका है. बता दें कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण शंख नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-various-muharram-akhara-committees-take-out-a-procession/">मुसाबनी

: विभिन्न मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों ने निकाला जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही