Search

 
 
 

डुमरिया : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सबर युवक की हुई मौत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के कोलाबाड़िया टोला लिपीघुटू में शुक्रवार सुबह एक सबर युवक की जान बिजली के झुलते तारों के संपर्क में आने से हो गई. युवक बेसारपाहाड़ी गांव टोला सादमडिह का निवासी था. मृतक तुंबा सबर(38) की पत्नी सुकरु सबर ने बताया कि तुंबा सबर आज सुबह में किसी काम से लिपीघुटू गया था. लौटने के समय में घटना हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि खेत में हाईटेंशन का तार बहुत नीचे झूल रहा है. भोर के समय तुंबा सबर इसके चपेट में आ गया. जोरदार आवाज भी सुनाई पड़ी. ग्रामीण जब मौके पर पंहुचे तब तुंबा सबर मेढ़ के नीचे पड़ा हुआ मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :नेपाल">https://lagatar.in/earthquake-tremors-again-in-nepal-earth-shook-twice-in-90-minutes/">नेपाल

में फिर भूकंप के झटके, 90 मिनट में दो बार डोली धरती

ग्रामीण आक्रोशित

[caption id="attachment_621847" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bijali-wibhag-mout-2-1-300x182.jpg"

alt="" width="300" height="182" /> खेत के बीच बिजली के झुलते हुए हाईटेंशन तार.[/caption] सबर युवक के मौत से क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्राम प्रधान ओपेन सोरेन समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के झुलते हुए हाईटेंशन तारों की जानकारी विद्युत विभाग के स्थानीय मिस्त्री को दिया गया था. लेकिन विभाग के द्वारा इसके लिए कुछ नहीं किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी लापरवाही नहीं करते तो आज सबर युवक की जान बच सकती थी. प्रखंड के उप प्रमुख चैतन मुर्मू ने मौके पर पंहुच कर मृतक की पत्नी सुकरु सबर को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही विद्युत विभाग और अंचल कार्यालय से मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने का भी भरोसा दिया. मृतक तुंबा सबर के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-container-collided-with-divider-driver-injured/">बहरागोड़ा

: डिवाइडर से टकराया कंटेनर, चालक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही