Search

 
 
 

डुमरिया : अज्ञात बीमारी से हुई सबर महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत ओडिशा सीमा से सटे बीहड़ गांव बारुनिया के मालिगोड़ा टोला में रहने वाली 45 वर्षीय सबर महिला टुरी सबर की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई. उसके पति डेबरो सबर के मुताबिक टुरी सबर काफी कमजोर हो गई थी. विगत बुधवार को उसकी मौत हो गई. सुबह को उसने खाना भी खाया था. विदित हो कि विलुप्त होती सबर जनजाति के विकास के लिए प्रशासन द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. उपायुक्त विजया जाधव सबरों के प्रति गंभीर हैं. उपायुक्त के निर्देश पर कैंप आयोजित कर सबरों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. उन्हें तमाम सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने का कार्यक्रम चल रहा है. बावजूद, टुरी सबर जैसी महिला मौत के गाल में समा जाती है और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी तक भी नहीं मिल पाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-son-in-law-convicted-in-the-murder-of-father-in-law/">जमशेदपुर

: ससुर की हत्या के मामले में दामाद दोषी करार

पूर्व में भी हो चुकी है कई लोगों की मौत

इधर, गुरुवार को टुरी सबर की मौत की सूचना पाकर डुमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुछताछ में बीमारी से मौत होने की जानकारी सामने आई. धोलाबेड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विराम सोरेन ने बताया कि ग्रामीणाें के मुताबिक टुरी सबर काफी कमजोर हो गई थी. बुधवार को अचानक उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि इस टोला में सबर जनजाति की जनसंख्या भी घट गई है. कई लोग इससे पहले भी कम उम्र में मौत के आगोश में समा चुके हैं. ग्रामीणों ने टुरी सबर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है. ग्रामीणों के मुताबिक यहां के तमाम सबरों के स्वास्थ्य जांच की जरूरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही