Search

 
 
 

डुमरिया : एसडीओ ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने मंगलवार देर शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया पंहुचे. उन्होंने विगत 24 जुलाई सोमवार को मलेरिया पीड़ित गंभीर मरीज को एमजीएम ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने के मामले की जांच की. पलाशबनी के अक्षय मार्डी की पत्नी रायमात मार्डी की मौत सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र में हो गई थी. परिजनों के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया था. तीन घंटे से अधिक समय तक प्रयास करने के बावजूद उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली. इसके बाद रायमात मार्डी की मौत हो गई. एसडीओ ने बीडीओ साधुचरण देवगम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ दुर्गा चरण मुर्मू से इस संबंध में जानकारी ली. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ भोगन हेंब्रम भी मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों का मलेरिया जांच के लिए ब्लॉड सैंपल लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneurs-made-aware-of-voting-in-awareness-camp/">आदित्यपुर

: जागरूकता शिविर में उद्यमियों को किया गया मतदान के प्रति जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही