Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत बारुनिया गांव के ओडिशा सीमा से सटे लुपुडंडीह सबर टोला में भीषण पेयजल संकट है. सोलर जल मीनार का जल स्तर घटने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-football-competition-organized-at-galudih-ground-inaugurated-by-minister-hafizul-hasan/">घाटशिला
: गालूडीह मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंत्री हफीजुल हसन ने किया उद्घाटन सोलर जल मीनार की पाइप लाइन से पानी ठीक से नहीं आने के कारण घर तक पानी सप्लाई नहीं हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार से सिर्फ 1 घंटे तक ही कम मात्रा में पानी आता है. उसके बाद अपने आप पानी निकलना बंद हो जाता है. जिसके कारण सबर टोला में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा हैं. लगभग 14 सबर परिवार पेयजल के लिए तरस रहे हैं. [wpse_comments_template]
डुमरिया : ओडिशा से सटे लुपुंगडीह सबर टोला में भीषण पेयजल संकट
Leave a Comment