Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : कुमड़ाशोल पंचायत के गांवों में भीषण जल संकट, पानी के लिए भटक रहे लोग

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के कुमड़ाशोल, काशीडीह और इंचाडीह में पेयजल संकट गहरा गया है. नलकूपों से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है. हर घर नल योजना से खोदे गए 300 फीट बोरींग में भी पानी नहीं मिल पाया है. ग्रामीणों के मुताबिक कुमड़ाशोल गांव में 600 फीट में पानी निकलता है. निजी बोरिंग भी सुख चुके हैं. इस समय मध्य विद्यालय के नीचे स्थित कुएं में पानी मौजूद है. यहां से गांव के महिला व पुरुष साइकिल से पानी ढोने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-demand-for-new-boring-in-punasibad-villagers-submitted-memorandum-to-bdo/">डुमरिया

: पुनासीबाद में नया बोरिंग कराने की मांग, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
अन्य जरुरतों के लिए ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर कारुडीह नदी जाना पड़ता है. ग्रामीण सह किसान मित्र पुलक कुमार साव ने बताया कि गांव में भूगर्भ जलस्तर बहुत नीचे चला गया है. गांव से दूर मौजूद जलस्रोत के पास जल मीनार लगाकर पाइप लाइन से कुमड़ाशोल और काशीडीह में पेयजल की समस्या का समाधान किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बारबार अनुरोध किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही