Search

 
 
 

डुमरिया : श्रमजीवी महिला समिति ने महिलाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

 

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : पंचायती राज दिवस पखवाड़ा के निमित्त श्रमजीवी महिला समिति, ग्राम स्वशासन अभियान डुमरिया की ओर से रविवार को डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल, पलाशबनी, केन्दुआ सहित विभिन्न पंचायतों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता को लेकर सभा आयोजित की गई. श्रमजीवी महिला समिति के सदस्यों द्वारा महिलाओं के बीच अपने खान-पान, कपड़े, घर आंगन, सड़क, गांव आदि की साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही स्वच्छ ग्राम निर्माण में उनकी भागीदारी पर चर्चा की गई. सभा के पश्चात महिलाओं और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. मौके पर श्रमजीवी महिला समिति की बेहुला नायक, हिमांशु मिश्र, रामदास बेसरा, विजय पातर, भारती सोरेन, सम्बरन पात्र, सुमन हांसदा, रघुनाथ मार्डी एवं गुरुवारी मुर्मू आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-lakh-stolen-including-30-thousand-cash-from-former-chiefs-house/">मनोहरपुर

 : पूर्व मुखिया के घर से 30 हजार नकद समेत दो लाख की चोरी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही