Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : काश्मार आंगनबाड़ी केंद्र स्थित सोलर जल मीनार खराब, गहराया पेयजल संकट

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के खैरबनी पंचायत अंतर्गत काश्मार आंगनबाड़ी केंद्र के सामने स्थित सोलर जल मीनार का मोटर खराब हो गया है. ग्रामीणों के समक्ष भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गई है. इससे आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को जल मीनार के सामने बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जलमीनार जल्द चालू करने की मांग की. महिलाओं ने बताया कि पेयजल के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इस भीषण गर्मी में घर की आवश्यकता के अनुसार पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है. मौके पर लक्ष्मी लोहार, पद्मावती महतो, सरिता महतो, सेफाली रानी महतो, सिवानी महतो, रोमानी महतो, यमुना महतो, निलावती महतो, नोमिता महतो, सुजला महतो आदि उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-allegations-against-minister-banna-are-not-political-but-social-and-criminal-saryu-rai/">जमशेदपुर

: मंत्री बन्ना पर लगे आरोप राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक व आपराधिक- सरयू राय

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही