Search

डुमरिया : प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनायें शिक्षक : संजीव सरदार

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : डुमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड के आठ उच्च विद्यालयों के विकास कोष खर्च के लिए विद्यालय प्रबंध समितियों का पुनर्गठन किया गया. विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक विकास शुल्क 100 रुपया तय किया गया. इस मौके विधायक संजीव सरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रति छात्र पर लगभग 35 हजार रुपए औसत प्रतिमाह खर्च कर रही है. सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी प्रबंध समिति में शामिल किया गया है, ताकि वे भी स्कूलों में आवश्यक सुझाव दे सकें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-45-units-of-blood-collected-in-the-82nd-blood-donation-camp-at-anand-marg/">जमशेदपुर

: आनंद मार्ग के 82वां रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/27rc_m_180_27052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का आह्वान

विधायक ने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि डुमरिया काफी पिछड़ा क्षेत्र है. शिक्षा के द्वारा ही पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है. उन्होंने सभी शिक्षकों से डुमरिया के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया. मौके पर बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रमुख गंगामनी हांसदा, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, प्रोजेक्ट हाईस्कूल बकुलचंदा के एचएम आशीष गिरी, सीमा मल्लिक, स्नेहलता किसपट्टा, खिरोद मांझी समेत अन्य विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//