Search

 
 
 

डुमरिया : गालोकोचा में आग से फूस का घर जलकर राख, भारी नुकसान

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत कारीदा टोला गालोकोचा में शुक्रवार को सायबा सोय के पुआल के घर में आग लग गई. जिससे घर में रखे सभी सामान कपड़े, बर्तन और नकद पैसे सबकुछ जल गये. घटना के समय घर सभी सदस्य महुआ चुनने के लिए जंगल गये थे. घर के मालिक के मुताबिक घर के चूल्हे से आग फैली होगी. घर जल जाने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है. घटना की सूचना पाकर झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष सह उप प्रमुख चैतन मुर्मू, पुर्व मुखिया सहदेव मुर्मू, झामुमो पंचायत अध्यक्ष हाड़िराम मुर्मू और उप मुखिया अर्जुन मार्डी पीड़ित के घर को पहुंचे और सरकार की ओर से यथा संभव क्षतिपूर्ति दिलवाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-mega-health-checkup-camp-will-be-held-on-13th-in-banmakadi-kalyan-hospital/">गुड़ाबांदा

: बनमाकड़ी कल्याण अस्पताल में 13 को लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही