Search

 
 
 

डुमरिया : दूसरे दिन भी प्रशासनिक टीम पहुंची दांपाबेड़ा, 8 फरवरी को आयोजित होगा शिविर

 
Dumaria : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के दांपाबेड़ा में मंगलवार को भी प्रशासन की एक टीम पंहुची. लगातार दूसरे दिन बीडीओ साधुचरण देवगम जिले के वरीय पदाधिकारियों और पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू के साथ चार किलोमीटर ऊंची पहाड़ी रास्ते पर पैदल चलकर वहां पंहुचे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी और डीसीएलआर रविंद्र नाथ गागराय ने टुना सबर के दामाद मोरा सबर से राशन कार्ड और राशन आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-rural-mandal-working-committee-meeting-emphasis-on-the-strength-of-the-organization/">लातेहार

: भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

सबर जनजाति के लोगों के उत्थान में जुटा प्रशासनिक अमला 

पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू ने बताया कि बुधवार को दांपाबेड़ा पहाड़ के नीचे नीचे जंगल ब्लॉक गांव में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध रहने वाले स्थान पर प्रशासन की ओर से आधार कार्ड बनाने और बैंक खाता खोलने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा. इसमें छुटे हुए सबर जनजाति के लोगों का आधार कार्ड बनेगा और बैंक खाता खुलवाया जाएगा. विदित हो कि पंचायत की मुखिया फूलमनी मुर्मू के सार्थक प्रयास से बीहड़ में निवास करने वाले सबर जनजाति के लोगोंं के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हुआ है. बीमारी से ग्रसित सबरों का इलाज हो रहा है. प्रशासनिक अमला सबर जनजाति के लोगों के उत्थान में जुट गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही