Search

 
 
 

डुमरिया : प्रमुख ने एंबुलेंस नहीं मिलने से मृत महिला के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया की प्रमुख गंगामनी हांसदा ने बुधवार को पलाशबनी में स्व. रायमात मार्डी के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया. प्रमुख ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मलेरिया पीड़ित रायमात मार्डी को एमजीएम रेफर कर दिया था. तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई. प्रमुख ने कहा कि सीएचसी के डॉक्टर एंबुलेंस के लिए अन्य वाहन की व्यवस्था कर सकते थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ghatshila-center-got-the-first-rank-in-the-country-in-the-review-meeting-of-bank-of-india/">घाटशिला

: बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षात्मक बैठक में घाटशिला सेंटर को मिला देशभर में पहला रैंक
प्रभारी ने एंबुलेंस मिलने में देरी होने के बावजूद किसी जन प्रतिनिधी और नजदीक होने के बावजूद प्रखंड के पदाधिकारियों को भी सूचना नहीं दी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मलेरिया से गंभीर रूप से पीड़ित रायमात मार्डी को बेहतर इलाज नहीं मिला. और उसकी मौत हो गई. इस मामले में लापरवाही की शिकायत सिविल सर्जन और उपायुक्त से की जायेगी. मौके पर मृत महिला के पति अक्षय मार्डी, झामुमो नेता मेमलाल किस्कू और सरकार किस्कू आदि उपस्थित थे. प्रमुख ने पीड़ित परिवार के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-development-committee-burnt-effigy-of-pm/">आदिवासी

विकास समिति ने पीएम का फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही