Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत अंतर्गत माहलीसाई तालाब में दो लाख 78 हजार की लागत से स्नान घाट का निर्माण किया जायेगा. 15 वें वित्त आयोग योजना मद से स्नान घाट का निर्माण किया जायेगा. बुधवार को पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. मुखिया ने बताया कि स्नान घाट का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा होगी. मौके पर मुखिया सुरेश हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य पार्वती हेंब्रम, पंचायत सचिव राजेश थोमस लाकड़ा, उप मुखिया राम चन्द्र मुर्मू, वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-martyr-dilip-besra-remembered-on-martyrdom-day/">घाटशिला
: शहादत दिवस पर याद किये गए शहीद दिलीप बेसरा [wpse_comments_template]
डुमरिया : मुखिया ने किया स्नान घाट का शिलान्यास

Leave a Comment