Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : सड़क बनी जानलेवा, सांसद व विधायक ने भी नहीं सुनी ग्रामीणों की फरियाद

Dumaria : पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछड़ा प्रखंड में शुमार डुमरिया प्रखंड की कई महत्वपूर्ण सड़कें बदहाली के दौर से गुजर रही हैं. जर्जर हो चुकी ऐसी सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसी ही एक सड़क डुमरिया प्रखंड कार्यालय और विधायक कार्यालय छोलागोड़ा से महज आधा किलोमीटर से भी कम दूरी पर बड़ाकांजिया जाने वाली सड़क है. जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानियों की सबब बन गई है. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के लिए सांसद और विधायक से फरियाद की. परंतु किसी ने नहीं सुनी. सड़क की जर्जरता से समाज का हर तबका परेशान है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-minister-assures-help-for-construction-of-crematorium/">किरीबुरू

: पूर्व मंत्री ने शव दाह गृह निर्माण के लिए मदद करने का दिया आश्वासन

 सांसद व कई जनप्रतिनिधियों से लगाई गई गुहार

प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया पंचायत के बड़ाकांजिया गांव जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है. सड़क का नामोनिशान मिट गया है. सड़क के नाम पर कुछ गढ्ढे और नुकीले पत्थर हैं. मुख्य सड़क से बड़ाकांजिया गांव तक लगभग दो किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 15 वर्ष पहले किया गया था. मरम्मत के अभाव में सड़क की हालत बदतर हो गई. ग्रामीण शेख इस्ताक, शेख मुख्तार, शेख मुस्तकिम, मोहम्मद युनूस, शेख गुलाबुद्दीन आदि ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से हर दौरे के दौरान किया गया है. सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई. बावजूद इसके अल्पसंख्यक बहुल इस गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है. इस उपेक्षा से ग्रामीण खुद को ठगे महसूस कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-news-paper-distributors-association-did-vanbhoj/">जमशेदपुर

: न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूटर एसोशिएशन ने किया वनभोज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही