Search

 
 
 

डुमरिया : तालाडीह में पानी के लिए दूसरे दिन भी जारी है जंग

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में ग्रामीण भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं. ग्रामीण पेयजल की समस्या को समाप्त करने के लिए अपनी पारंपरिक पद्धति को फिर से पुनर्जीवित कर रहे हैं. बुधवार को ग्रामीणों ने पहाड़ी की तलहटी पर पानी रिसने वाले स्थान पर श्रमदान से 15 फुट गहरा कुंआ खोद दिया. गुरुवार को तपती दोपहरी में ग्रामीण कुंआ में पत्थर लगाकर बांध रहे हैं, ताकि कुंआ धंसने से बचा रहे. भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ है. सभी ग्रामीण दो दिनों से श्रमदान कर कुआं को बनाने में जुटे हैं. [caption id="attachment_613912" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/20rc_m_42_20042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पत्थर ढोकर लाते ग्रामीण[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-drinking-water-crisis-in-community-health-center-due-to-transformer-failure/">चाकुलिया

: ट्रांसफार्मर खराब होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट

जलमीनार खराब होने से ग्रामीण परेशान

बता दें कि तालाडिह टोला में मौजूद जलमीनार चार वर्षों से खराब पड़ा है. इसकी मरम्मत के लिए ग्रामीण प्रखंड के पदाधिकारियों से कई बार फरियाद लगा चुके हैं, परंतु किसी ने इसके लिए पहल नहीं की. श्रमदान करने में ग्राम प्रधान हिंदू सोरेन, राम हो, नारायण हो, जानेश्वरी सरदार, बुधनी सरदार, सलमा लुगुन, पोंगला लुगुन, छिता सोरेन, सोहागी सोरेन, कार्तिक सोरेन, प्रेम मार्डी, अजीत हांसदा समेत सभी ग्रामीण शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही