Search

 
 
 

Gudabanda : खुशियों भरा है आज का दिन 21 से 50 वर्ष की मां-बहनों के लिए - विधायक

 
  • गुड़ाबांदा प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना निबंधन शिविर लगा
Dumari (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांंदा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना निबंधन शिविर लगाया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. विधायक का स्वागत जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से किया. विधायक ने कहा कि आज का दिन खुशियों का उपहार है. सरकार इस योजना के माध्यम से हर बहन को वर्ष में 12 हजार रुपए प्रदान करेगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-slogan-competition-organized-under-world-breastfeeding-week/">Jamshedpur

: विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

प्रखंड की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ लें

[caption id="attachment_927075" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Dumaria-Maiyan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिविर में उपस्थित महिलाएं.[/caption] आंगरपारा पंचायत और प्रखंड के सभी गांव की महिलाएं इस योजना में शामिल होकर लाभ लें. विधायक ने कहा कि हमारी सरकार में हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा है. सरकार मां-बहनों को सम्मान दे रही है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा, उप प्रमुख रतन लाल राउत, बहरागोड़ा बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम पद टुडू, तड़ो किस्कू, मुखिया सलमा किस्कू, बिनोद बागाल, मनोज जेना, पद्म बेरा, गोपाल बेरा, मिथुन कर और महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही