Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : नीमडीह में ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में रहने को विवश ग्रामीण

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के खैरबनी पंचायत अंतर्गत दामदी टोला नीमडीह में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया है. ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. टोला में 30 परिवार भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से परेशान हैं. ग्रामीणों के मुताबिक विगत 24 अप्रैल को ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम को दी है. मुखिया सुरेंद्रनाथ हेंब्रम ने बताया कि विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बात कर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-10000-workers-from-the-district-will-reach-the-deputy-commissioners-office-in-ajsus-justice-march/">आदित्यपुर

: आजसू के न्याय मार्च में जिले से 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे उपायुक्त कार्यालय

सोमवार तक ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर दिलाने को करेंगे प्रयास

ग्रामीण पालो देवगम, सुकुरमनी देवगम, दुगी तापे, जिमा बानरा, ठाकुर सबर, मोटका सबर, कानुराम देवगम, तुराम बानरा, शुमा कुई आदि ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई आनंद कुमार कच्छप ने बताया कि सोमवार तक ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर दिलाने का प्रयास किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही