Search

 
 
 

Dumaria : आदिवासी प्रकृति के पूजक और रक्षक हैं - विधायक

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत पुनासिबाद में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पारंपरिक पूजा अर्चना की गई. सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, चांद भैरव समेत अन्य आदिवासी समाज के महापुरुषों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आज का दिन आंकलन करने का दिन है. पिछले वर्ष की तुलना में आदिवासी समाज विकास के पथ पर कितना आगे बढ़ा है. विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज ने पृथ्वी को बचाकर रखने में अहम भूमिका निभाई है. आदिवासी देश का पहला नागरिक हैं. जो प्रकृति के पूजारी हैं, जल जंगल जमीन की रक्षा करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Bahragora">https://lagatar.in/bahragora-cm-disappointed-the-youth-by-not-giving-them-jobs-dr-goswami/">Bahragora

: सीएम ने नौकरी न देकर युवाओं को निराश किया – डॉ गोस्वामी
[caption id="attachment_931108" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Dumaria-Sanjeev-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सभा में उपस्थित लोग.[/caption] उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज मेहनत और संघर्ष करना जानता है. कभी किसी की पराधीनता स्वीकार करना उनका स्वभाव नहीं है. जब अंग्रेज भारत आये तो आदिवासी समाज के वीर सपूतों ने उनके खिलाफ उलगुलान किया. आजादी की पहली लड़ाई आदिवासियों ने लड़ी. विधायक ने कहा कि केंद्र की सरकार झारखंड सरकार की आवश्यक मांगों को पूरा नहीं करती. आदिवासी समाज के लिए अलग सरना कोड की मांग वर्षों से किया जा रहा है. उन्होंने कहा समाज को वैसे संगठन और पार्टियों से दूर रहना चाहिए जो आदिवासी हितों को दरकिनार करते हैं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-on-world-tribal-day-mla-honored-majhi-baba-of-60-mauza/">Ghatshila

: विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने 60 मौजा के माझी बाबा को किया सम्मानित
विधायक संजीव सरदार कहा हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी समाज के विकास और परंपराओं को बचाये रखने के लिए काम किया जा रहा है. गांवों धुमकुड़िया भवन का निर्माण, पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण, 50 के उम्र से पेंशन तथा 21 वर्ष से उपर की सभी महिलाओं को पेंशन देने की योजना शुरू किया गया. आदिवासी समाज के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है. इस अवसर पर बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीओ चंचला कुमारी, थाना प्रभारी सुगना मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी शंकर चंद्र हेंब्रम ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-condolence-meeting-on-the-demise-of-former-bengal-cm/">Baharagoda

: बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर शोकसभा
मौके पर आयोजन कमेटी स्वशासी पुड़सी आखड़ा के प्रधान रामों किस्कू, कांद्रा सोरेन, डुइका मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा, जसई टुडू, रामदास टुडू, जितेन किस्कू, घाट पारगाना लखन मार्डी, शिक्षक डोमन हेंब्रम, सोबन टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू और ग्रामीण उपस्थित थे. इस अवसर पर पंडित रघुनाथ मुर्मू संथाली मॉडल स्कूल के छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर और पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया. इसके पश्चात विधायक ने झारखंड आंदोलनकारी ब्रजमोहन हेंब्रम की मूर्ति का अनावरण बड़ाकांजिया के माहलीसाई टोला में किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही