Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के दंपाबेड़ा के टुना सबर और उसकी पत्नी सोमी सबर को सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने शनिवार को बादलगोड़ा पंहुचाया. चर्मरोग और कुपोषण से ग्रसित टुना सबर का इलाज सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया है. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू और युवा नेता उदय मुर्मू ने दंपाबेड़ा जाकर टुना सबर के भीषण चर्मरोग से पीड़ित होने की जानकारी को प्रशासन के सामने उजागर किया था. लगातार डॉट इन ने इस खबर को पूरे झारखंड में प्रमुखता से जारी किया था. इसके बाद झारखंड सरकार के अधिकारियों द्वारा बीमार टुना सबर और उसकी पत्नी सोमी सबर को जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stone-pelting-over-land-dispute-in-daigutu-six-women-injured/">जमशेदपुर
: दाईगुटू में जमीन विवाद को लेकर पथराव, छह महिला घायल
: कुर्बान अली शाह के सलाना उर्स की तैयारी पूरी
: दाईगुटू में जमीन विवाद को लेकर पथराव, छह महिला घायल
सरवाइव करने के लिए टुना सबर का पहाड़ से नीचे रहना जरुरी
सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने कहा कि टुना सबर का बादलगोड़ा में रहना आवश्यक है. प्रशासन द्वारा उसके लिए आवश्यक संसाधन का प्रबंध किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टुना सबर को निगरानी में रखी जाएगी. किसी प्रकार की इमरजेंसी पड़ने पर मेडिकल टीम को दंपाबेड़ा पंहुचने में समय लगेगा. सरवाइव करने के लिए टुना सबर को पहाड़ से नीचे रहना जरूरी है. इसे भी पढ़ें : कसमार">https://lagatar.in/kasmar-preparations-for-the-annual-urs-of-qurban-ali-shah-completed/">कसमार: कुर्बान अली शाह के सलाना उर्स की तैयारी पूरी
Leave a Comment