Search

डुमरिया : जामबनी में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू, शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

Dumaria Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खड़िदा पंचायत के जामबनी में गुरुवार को दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत धर्मध्वजा की स्थापना और झंडोत्तोलन कर की गयी. इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं. पावन प्रज्ञा महापुराण और श्री भागवत कथा का आयोजन भी किया गया. असाध्य रोगों के प्राकृतिक उपचार की जानकारी दी गई. इस‌ मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार के पंडित निरंजन सिंह, ज्ञान सिंह, माधुरी भकत, कामाख्या नाथ साहदेव, सुलोचना साहदेव, काव्यनाथ साहदेव ग्रामीण शशांक शेखर महापात्र, पुलक कुमार साव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-39-thousand-made-in-the-district-in-two-and-a-half-months-and-till-now-109408-ayushman-cards-were-made/">जमशेदपुर

: ढाई महीने में जिले में बने 39 हजार एवं अब तक 109408 आयुष्मान कार्ड बने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp