Search

 
 
 

डुमरिया : ग्राम स्वशासन अभियान परियोजना का हुआ शुभारंभ

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को ग्राम स्वशासन अभियान परियोजना का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. श्रमजीवी महिला समिति और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सभा को सशक्त बनाने और ग्रामसभा में महिलाओं की संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जायेगा. विशेष रूप से आदिवासी, कमजोर, महिला और वंचित समुदाय को सार्वजनिक सेवा वितरण तक पहुंच बनाने के लिए ग्रामसभा और शासन संरचना को मजबूत बनाते हुए उनके जीवन स्तर को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया. साथ ही प्रखंड के 90 गांवों में प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान की पहचान, संवर्धन और संरक्षण करते हुए उपयोग के तरीके विकसित करने के लिए भी अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ajsu-party-handed-over-demand-letter-to-tata-steel-for-unemployment-and-free-treatment-in-hospital/">नोवामुंडी

: बेरोजगारी व अस्पताल में नि:शुल्क इलाज के लिए आजसू पार्टी ने टाटा स्टील को सौंपा मांग पत्र
मौके पर बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रमुख गंगामुनी हांसदा, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, मुखिया सुरेश हेम्ब्रम, सुरेंद्र नाथ हेम्ब्रम, गालु मुर्मू, कविराज सुंडी, श्रमजीवी महिला समिति की सचिव पुरबी पाल, वर्णाली चक्रवर्ती, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर किशन नायर, पंचायत को-ऑर्डिनेटर बसंती मुर्मू, बेहुला नायक, हिमांशु मिश्र आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही