Search

डुमरिया : पेयजल के लिए श्रमदान कर ग्रामीणों ने की कुंआ की सफाई

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के काशीडिह गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान से कुंआ को साफ किया. पेयजल और अन्य आवश्यकताओं के लिए ग्रामीण कुंआ पर निर्भर थे. गांव में लगभग 40 परिवार रहते हैं. गर्मी के दिनों में पेयजल की घोर किल्लत हो जाती है. गांव में मौजूद चापाकल खराब हो गया था. ग्रामीणों ने श्रमदान से कुंआ की सफाई शुरू की. विभाग द्वारा तत्काल चापाकल की मरम्मत कराई गई. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-injured-after-being-hit-by-a-car/">गिरिडीह

: कार की चपेट में आने से महिला घायल

चापाकल से गंधयुक्त पानी निकल रहा है

इस संबंध में ग्रामीण कुनू टुडू, नरेश टुडू, लोगेन टुडू आदि ने बताया कि जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को चापाकल और कुंआ मरम्मत कराने की गुहार लगाई गई. जब उन्होंने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने अपने स्तर से श्रमदान के माध्यम से कुंआ की सफाई और मरम्मत करने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने कुंआ के अंदर से कचरा को साफ किया. साथ ही आसपास में मौजूद झाड़ियों को काट कर हटाया. बाल्टी से गंदे पानी को बाहर निकाला गया. ग्रामीणों ने बताया कि एक दो दिन में रिसकर साफ पानी आने लगेगा. चापाकल से गंधयुक्त पानी निकल रहा है. जिसका उपयोग पेयजल के लिए नहीं किया जा सकता है. वार्ड सदस्य रामदास मार्डी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गुरुवार को चापाकल की मरम्मत करा दी गयी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-pm-narendra-modi-inaugurated-third-rail-line-and-vande-bharat-express-online/">मनोहरपुर

: पीएम नरेंद्र मोदी ऑन लाइन किया थर्ड रेल लाइन व वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp