Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के पलाशबनी पंचायत अंतर्गत बड़ाबोतला के धतकीडीह टोला में जल मीनार का मोटर खराब हो गया है. इससे ग्रामीणों के समक्ष भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को बर्तन लेकर जल मीनार के सामने विरोध प्रदर्शन किया. सभी ने जल मीनार के मोटर को जल्द मरम्मत कराने की मांग की. मौके पर काजमान सिंह सरदार, सुशील सरदार, अजित सरदार, युधिष्ठिर सरदार, शंभू दास, रंजीत बेलदार, तरनी बेलदार, अपिन सरदार, काजल रानी दास, कविता बेलदार, मिली बेलदार, सावित्री सोय, सोनाली सरदार, जयंती सरदार, संजय सरदार, सुधीर सरदार, सनातन बेलदार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sharbat-and-chana-were-distributed-the-martyrdom-day-of-guru-arjan-dev-ji/">चक्रधरपुर
: गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर बांटे गये शरबत व चना [wpse_comments_template]
डुमरिया : पेयजल की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Leave a Comment