Search

 
 
 

डुमरिया : प्यास बुझाने के लिए 43 डिग्री तापमान में ग्रामीणों ने खोद डाला कुआं

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम धोलाबेड़ा के तालाडीह टोला में ग्रामीण भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं. जल मीनार और दो चापाकल की मरम्मत के लिए किसी ने ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी. लिहाजा विवश होकर श्रमदान से कुआं खोदने का निर्णय लिया. बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में ग्रामीणों ने 15 फुट गहरा कुआं खोद डाला, ताकि टोले के 28 परिवार अपनी प्यास बुझा सकें. तालाडीह टोला में मौजूद जलमीनार चार वर्षों से खराब है. इसके मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने प्रखंड के पदाधिकारियों से कई बार फरियाद की. लेकिन इनकी फरियाद नहीं सुनी गई. दूसरे टोला में मौजूद कुआं से पानी लाने के लिए महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी. इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्राम प्रधान हिंदू सोरेन के साथ मिलकर ग्रामीणों ने पहाड़ी की तलहटी में श्रमदान से कुआं खोदने का निर्णय लिया. बुधवार को जब 43 डिग्री सेल्सियस तापमान था, भगवान भास्कर आग उगल रहे थे, उस समय लोग अपने घरों में दुबके थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thakur-enterprises-got-temporary-settlement-of-disneyland-fair-parking-for-2-75-lakhs/">जमशेदपुर

: ठाकुर इंटरप्राइजेज को 2.75 लाख में मिली डिजनीलैंड मेले की पार्किंग की अस्थायी बंदोबस्ती
ऐसी प्रचंड गर्मी में सभी परिवारों के पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने मिलकर पहाड़ी की तलहटी में लगभग 15 फीट की खुदाई कर डाली. गुरुवार को फिर से ग्रामीण श्रमदान कर इस कच्चे कुआं को पत्थर से बाधेंगे. कुआं में पानी देख ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे. तालाडीह टोला में कुल 28 परिवार हैं. इस टोला में दो चापाकल भी है, लेकिन दोनों चापाकल की स्थिति ऐसी है कि दो बाल्टी पानी निकालने के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ता है. कुआं खुदाई में श्रमदान करने में ग्राम प्रधान हिंदू सोरेन, राम हो, नारायण हो, जानेश्वरी सरदार, बुधनी सरदार, सलमा लुगुन, पोंगला लुगुन, छिता सोरेन, सोहागी सोरेन, कार्तिक सोरेन, प्रेम मार्डी, अजीत हांसदा समेत सभी ग्रामीण शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही