Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बुरुडीह के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की पलाशबनी पंचायत अंतर्गत बुरुडीह के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि 20 वर्ष से उक्त सड़क जर्जर अवस्था में है. बारिश होने से सड़क पर कीचड़ भर जाता है, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कोई भी सरकार इस सड़क का निर्माण नहीं करा रही है. ग्रामीण नुदाईडीह पुतकर चौक से राजाबासा तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं. इस वर्ष अगर सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. मौके पर नायके बाबा मंगल बेसरा, सुराई मार्डी, सरकार किस्कू, जयंती हांसदा, सुगी मार्डी, कापरा मुर्मू, हीरा सोरेन, शुरुबाली किस्कू, वासो सोरेन, छोटो मार्डी आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-villagers-protest-against-digging-of-trench-by-forest-department/">डुमरिया

: वन विभाग की ओर से ट्रेंच खोदे जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही