Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : राशन कालाबाजारी की शिकायत उपायुक्त से करेंगे ग्रामीण

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़िया के सापारोम टांडी में मंगलवार शाम को ग्राम प्रधान ओपेन सोरेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में राशन दुकानदार बुरुटोला महिला समूह द्वारा कार्डधारियों के अनाज की कालाबाजारी करने के संबंध में चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उपायुक्त से इसकी शिकायत की जाएगी. ग्रामीणों ने कहा कि कोलाबाड़िया गांव में कोई भी चावल का कारोबार नहीं करता है. राशन दुकानदार बचने के लिए पदाधिकारियों को झूठ बोल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-rider-returning-from-temple-injured-in-road-accident/">जमशेदपुर

: मंदिर से पूजा कर लौट रहे बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल

जब्त किया गया अनाज समूह का ही है - ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि जब्त किया गया अनाज महिला समूह का ही है. राशन दुकानदार महिला समूह द्वारा कार्डधारियों से अंगूठा लगवा कर अनाज देने में हेराफेरी की गई है. दो माह का अनाज कार्डधारियों को नहीं दिया गया है. इसलिए स्टॉक में अधिक अनाज मौजूद है. ग्रामीणों ने बताया कि एमओ और बीडीओ की जांच में स्टॉक से अधिक अनाज मिला है. बैठक में ग्राम प्रधान ओपेन सोरेन, दिनेश सोरेन, सुभाषचंद्र सोरेन, माहा किस्कू, बाजो सोरेन, अजेन सोरेन, सुनील सोरेन, मंगल सोरेन, रुस्तम मुर्मू, दुखु मार्डी, भुवा किस्कू, लुकाई मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही