Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बिना सूचना बोर्ड लगाए लगाए हो रहा जलमीनार का निर्माण

Dumariya : डुमरिया प्रखंड में नलजल योजना की दर्जनों योजनाओं में काम चल रहा है. कहीं पर जलमीनार बनाया जा रहा है और कुछ स्थानों में लोहे के एंगल पर टंकी लगाई जा रही है, परंतु कहीं पर भी योजना स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है. इसके कारण योजना के संबंध में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. न्यूनतम मजदूरी की भी जानकारी मजदूरों को नहीं है. करोड़ों की राशि इन योजनाओं पर खर्च की जा रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-one-injured-due-to-bike-skit/">बहरागोड़ा

: बाइक स्किट करने से एक घायल
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इन योजनाओं में योजना स्थल पर योजना संबंधित बोर्ड नहीं लगाया गया है. बाहर से आये मजदूर काम कर रहे हैं. बांकीशोल पंचायत में 7 जल मीनार बनाया जा रहा है. जल मीनार को बिना लिंटर ढलाई के लकड़ी लगाकर ईंट की जोड़ाई की जा रही है. इससे भविष्य में इस जल मीनार के दीवारों में दरार आने की आशंका पंसस हरकुलस तिउ समेत अन्य ग्रामीणों ने जतायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-situation-of-financial-crisis-in-colleges-including-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में वित्तीय संकट की स्थिति
इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई आकाश जायसवाल ने बताया की आठ लाख के लागत से एक जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है. प्राक्कलन मे लिंटर के स्थान पर छज्जा दिये जाने का प्रावधान है. छज्जा को बाद में लगाया जायेगा. जेई ने बताया इसि माह के पहली तारीख को योजना स्थल पर विजिट किया गया था. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक सभी नई और चालू योजनाओं में योजना संबंधित बोर्ड लगा दिया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही