Musabani (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत अंतर्गत दामुडीह में रामपदो महतो घर के सामने स्थित जलमीनार का मोटर विगत कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. इस भीषण गर्मी में ग्रामीण महिलाओं को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इससे परेशान होकर शनिवार को ग्रामीण महिलाओं ने जलमीनार के पास बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन किया. जलमीनार की जल्द मरम्मत करने की मांग की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jatra-cup-cricket-competition-started/">चाईबासा
: जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
: मामा के घर शादी में आई छह साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत [wpse_comments_template]
: जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
जलमीनार की तत्काल मरम्मती की मांग
महिलाओं ने कहा कि इस जलमीनार की तत्काल मरम्मत की जाए, ताकि गर्मी में ग्रामीणों को पानी मिल सके. मौके पर मकरी महतो, बिरला महतो, सुभद्रा महतो, मीना महतो, अष्टमी महतो, आरती महतो, सोहागी सरदार, सुचिता सरदार, गोशा महतो, बिपुला महतो, बैशाखी महतो, ममता महतो आदि महिलाएं मौजूद थीं. मुखिया सुरेंद्र नाथ हेम्ब्रम ने बताया कि बहुत जल्द पीएचईडी विभाग से जल्द जलमीनार के खराब मोटर को चालू कराने की मांग की जायेगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-six-year-old-girl-who-came-to-her-maternal-uncles-house-for-a-wedding-died-due-to-drowning-in-a-pond/">जमशेदपुर: मामा के घर शादी में आई छह साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment