Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : तालाबेड़ा में जल मीनार योजना स्वीकृत

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत धोलाबेड़ा गांव टोला तालडीह में सोलर जल मीनार योजना की स्वीकृति दी गई है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगभग 11 लाख की लागत से डीप बोरींग और सोलर जल मीनार लगाया जायेगा. सभी घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई की जायेगी. विगत दिनों तालाडीह में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी. इसे भी पढ़ें : जनसेवकों">https://lagatar.in/high-court-bans-order-for-recovery-of-payment-of-increased-grade-pay-of-jansevak/">जनसेवकों

के बढे हुए ग्रेड पे भुगतान की रिकवरी के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी धूप में श्रमदान से 20 फीट का कुआं खोद दिया था. विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पहल की. विधायक के प्रयास से तालाडीह में डीप बोरिंग और पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति योजना की स्वीकृति मिल गई. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई आकाश जायसवाल ने बताया कि दो से तीन दिन के अंदर डीप बोरिंग के लिए स्थल का चयन कर लिया जाएगा. बोरिंग होने के साथ ही मोटर लगा दिया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही